बिन्दुखत्ता मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी ने कार्यकारणी का किया विस्तार, प्रकाश आर्य बने अनुसूचित मोर्चा सह संयोजक कुमाऊं मण्डल…..!

बिन्दुखत्ता। भारतीय जनता पार्टी बिन्दुखत्ता मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी की अध्यक्षता में प्रकाश आर्य को अनुसूचित मोर्चा सह संयोजक कुमाऊं मण्डल बनाए जाने पर विकासपुरी खैरानी में कार्यकर्ता बन्धुओ व क्षेत्रीय लोगों के द्वारा स्वागत किया गया।

यहां कार्यक्रम के द्वारान आये दर्जनों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ग्रहण की। मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह बिष्ट, उमेद आर्य, बलवंत दानू, हेम पाण्डे, गोविंद दानू, कुंदन आर्य, हेमंत आर्य, सोनू सुयाल, नंदकिशोर आर्य, कृपाल नेगी, कमल मिश्रा, दीपक सुयाल, मंगल चौहान, विनोद आर्य, विनोद शर्मा सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।