हल्द्वानी: बनभूलपुरा हिंसा में शामिल 4 और उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक 78 उपद्रवी पहुचे सलाखों के पीछे
हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा में शामिल चार और उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक हिंसा में शामिल 78 दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि आठ फरवरी को हुई बनभूलपुरा हिंसा में दर्ज तीन मुकदमों के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है। इस हिंसा में उपद्रवियों ने पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की थी।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीमें लगातार उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर रही हैं। साथ ही घटना के साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर 74 उपद्रवियों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। जिनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। इधर अब इस मामले में पुलिस ने फरार चल रहे चार और उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक पुलिस इस हिंसा में संलिप्त कुल 78 उपद्रवियों की गिरफ्तार कर चुकी है।
पकड़े गए आरोपियों में अयाज अहमद पुत्र हाफीज शकील निवासी गोपाल मन्दिर, मौहम्मद समीर पुत्र चांद पुत्र सफीक अहमद निवासी इण्टर काॅलेज के पास इन्द्रानगर, जावेद कुरेशी पुत्र मौहम्मद साकिब निवासी मौहम्मदी चैक और मोहम्मद फिरोज पुत्र अहमद रजा निवासी मोहम्मदी चैक शामिल हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश