हल्द्वानी: यहां बाजार में लगी भीषण आग, चार दुकानें जलकर हुई राख, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो…
हल्द्वानी। नया बाजार में रविवार रात को भीषण आग्निकांड हो गया। चार दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही, लेकिन आग बेकाबू होती जा रही है। मौके पर नगर निगम की जेसीबी को भी बुलाया गया है। आग लगती देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, घटना रात करीब आठ बजे की है। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड लगभग 8:40 बजे यहां पहुंची। तब तक आग ने चार दुकानों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। बताया जा रहा है कि एक जूते की दुकान, एक अटैची की दुकान, एक कपड़े की और साथ में गांधी आश्रम भी स्वाहा हो गया। घटना के दौरान दमकल विभाग को मौकेपहुंची लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो गया आग के विकराल धारण कर लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसकी चपेट में आई दुकानों में भारी नुकसान हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश