हल्द्वानी: गौलापार में गेहूं की फसल जलकर हुई खाक, किसान को हुआ भारी नुकसान

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के गौलापार में एक किसान के खेत में कटी हुई गेहूं की फसल लगभग एक एकड़ में आग लग गयी। उक्त घटना से किसान का लाखों का नुकसान हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस

जानकारी के अनुसार, गौलापार के मानपुर में मोहन सिंह बिष्ट पुत्र श्री लछम सिंह के खेत में कटी हुई गेहूं की फसल लगभग एक एकड़ में पड़ी हुई थी, शुक्रवार दिन में 11:30 बजे अचानक आग लग गई, जब तक मोहन सिंह बिष्ट कुछ समझ पाते तब तक काफी नुकसान हो चुका था। उक्त घटना से मोहन सिंह बिष्ट को लाखों का नुकसान हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad