हल्द्वानी: टैंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ खाक…
हल्द्वानी। शार्ट सर्किट के चलते टैंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। टैंट हाउस स्वामी का कहना है कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार हरकपुर क्वीरा निवासी राजेंद्र क्वीरा का नाथुपुर पाडली, लामाचौड़ में राज टैंट हाउस है। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 9 बजे अचानक टैंट हाउस में आग लग गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।
मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड वाहनों और टैंकरों की मदद से करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान खाक हो गया। टैंट हाउस स्वामी का कहना है कि आग से करीब दस लाख का नुकसान हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश