हल्द्वानी: कल से शुरू होगी इन तीन जिलों के लिए हेलीकाप्टर सेवा, ये रहेगा शेड्यूल
हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ व चंपावत का सफर गुरुवार से आसान होने वाला है। कल से हेरिटेज एविएशन कंपनी का सात सीटर हेलीकाप्टर हल्द्वानी से तीनों क्षेत्रों के लिए उड़ान भरेगा और बाद में वापस हल्द्वानी आएगा। इस हेली सेवा से पर्यटन कारोबार बढ़ने की भी उम्मीद है।
एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया कि हेरिटेज एविएशन और यूकाडा की टीम की ओर से ट्रायल किया गया। डीजीसीए की टीम ने फाइनल ट्रायल के बाद हेली सेवा को स्वीकृति प्रदान की है। सात सीटर हेलीकाप्टर प्रतिदिन दो पालियों में अपनी सेवा देगा।
हल्द्वानी से चंपावत के लिए प्रति व्यक्ति किराया 2500 रुपये, पिथौरागढ़ के लिए 3000 व मुनस्यारी के लिए 3500 रुपये रखा है। सरकार की ओर से किराए पर सब्सिडी दी जा रही है। सुबह व शाम दो पालियों में चलेगा। सुबह सबसे पहले हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर मुनस्यारी जाएगा और फिर वापस हल्द्वानी आएगा। इसके बाद हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जाएगा और वापस हल्द्वानी आएगा। तीसरे राउंड में हल्द्वानी से चंपावत जाकर वापस हल्द्वानी आएगा। इसी तरह शाम की सेवा रहेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश