हल्द्वानी: यहां दो स्कूटियों में हुई जोरदार टक्कर, उपचार के दौरान मौत
हल्द्वानी। दो स्कूटियों में हुई जोरदार टक्कर में अधेड़ बुरी तरह घायल हो गया। उसकी उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है।
जानकारी के अनुसार गायत्री नगर, गैस गोदाम रोड निवासी रमेश चन्द्र पांडे बीती 11 अगस्त को स्कूटी संख्या यूके04ची-6684 पर सवार होकर बाजार से घर की तरफ लौट रहे थे। इस बीच विवेक विहार के पास अनियंत्रित गति से आ रही स्कूटी संख्या यूके04एबी-6738 ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि रमेश पांडे काफी दूर जा छिटके और बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बीती शाम उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में मृतक के पुत्र विनीत ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश