हल्द्वानी: पुलिस ने जारी किए बनभूलपुरा दंगे में फरार चल रहे उपद्रवियों के पोस्टर
हल्द्वानी। पुलिस ने बनभूलपुरा हिंसा मामले में अब तक 42 दंगाइयों को गिरफ्तार किया है, वहीं मामले में नामजद मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक, उसके बेटे अब्दुल मोईद सहित नौ उपद्रवियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
इसके अलावा दंगे के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके लड़के अब्दुल मोईद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। आज नैनीताल पुलिस ने दंगे के बाद से फरार चल रहे नौ उपद्रवियों के पोस्टर जारी कर दिए है।
फरार चल रहे नौ उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह-जगह लगाए गए हैं। वहीं पुलिस ने जनता को सूचित किया है कि अगर किसी भी व्यक्ति को इन उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल नैनीताल पुलिस को 9411112743/9411112741, 9411110396 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 व 9412087770 पर इसकी जानकारी देने का कष्ट करें। हालांकि पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों के सभी संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश