हल्द्वानी: यहां रोडवेज बस की ट्रॉली से जोरदार टक्कर; चालक की मौत, कई यात्री घायल
हल्द्वानी। उत्तराखंड रोडवेज की एक और बस हादसे का शिकार हुई है। उत्तर प्रदेश के बिलासपुर में दिल्ली से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस सुबह करीब 5 बजे एक ट्राली से टकरा गई। दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कंडक्टर ने बताया कि बस दिल्ली से सवारियां लेकर हल्द्वानी आ रही थी और उसमें 14 यात्री सवार थे। सुबह करीब सवा पांच बजे चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस सामने से आ रही चावल से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
घटना कोतवाली के समीप होने पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। बाद में पुलिस ने बस में फंसे खून से लथपथ यात्रियों को जैसे-तैसे बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। वहीं, उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक चालक रमनदीप सिंह गांव करीमगंज थाना बहेड़ी जनपद बरेली का रहने वाला था। जबकि परिचालक चंदन सिंह मुहल्ला डम्माडुंगा हल्द्वानी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मृतक व घायलों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी