हल्द्वानी: यहां होली के हुड़दंग के बीच युवक से मारपीट, देखिए वीडियो…
हल्द्वानी। होली के रंगों के बीच हल्द्वानी में उस समय सनसनी फैल गई जब कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया के घर के पास शराब के नशे में धुत युवकों ने एक युवक पर बर्बर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन-चार युवक सड़क पर युवक को गिराकर बेरहमी से पीटते रहे, लेकिन मौके पर खड़े लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे।
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। इस पर दीपक बल्यूटिया ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर पुलिस की लापरवाही पर सवाल खड़े किए और तत्काल कार्रवाई की मांग की।
इस हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावरों की हरकतें साफ देखी जा सकती हैं। होली के जश्न के बीच इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर क्यों नहीं पहुंची?

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश