हल्द्वानी: आज यहां सीएम धामी करेंगे राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की तैयारियों का निरीक्षण
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 14 फरवरी को होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। सीएम धामी दोपहर 12 बजे गौलापार हेलीपैड पहुंचेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक में कार्यक्रम की भव्यता और आम जनसहभागिता पर जोर देंगे। इसके बाद वह काशीपुर के लिए रवाना होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन खेलों का शुभारंभ किया था और अब गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भव्य समापन समारोह आयोजित होगा। सीएम द्वारा सुरक्षा, दर्शक दीर्घा, और अन्य सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए जाएंगे।
सीएम के आने की सूचना के बाद जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश