काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की छत पर चढ़ा छात्र हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब 20 वर्षीय छात्र ट्रेन के डिब्बे की छत पर चढ़ गया और हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आकर बुरी तरह झुलस गया। झटके से छात्र नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें भी आईं। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले के गंणाई गंगोली बनकोट निवासी लक्ष्मण सिंह का पुत्र रोहित डसीला बीफार्मा का छात्र है। सोमवार को करीब तीन बजे वह काठगोदाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचा। वहां खड़ी प्रयागराज एक्सप्रेस के एक कोच की छत पर चढ़ गया। इस दौरान उसका दायां हाथ ऊपर गुजर रही ओवरहेड हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। बिजली के तेज करंट और धमाके के साथ रोहित झुलस गया और छत से नीचे गिर पड़ा।
रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में देखा गया कि रोहित कोच की छत पर चढ़ते ही बिजली की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। धमाके की आवाज सुनकर रेलवे पुलिस तुरंत हरकत में आई।
जीआरपी के अनुसार, घटना के बाद एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण पुलिसकर्मियों ने एक निजी वाहन की मदद से रोहित को बेस अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्र मानसिक तनाव (अवसाद) से गुजर रहा था। हालांकि, उसने ट्रेन की छत पर चढ़ने का कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। वहीं, छात्र के परिवार वाले अस्पताल में उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित