हल्द्वानी: गोरापड़ाव में दर्दनाक हादसा! कैंटर से भिड़ंत के बाद बाइक में लगी आग, दो युवक गंभीर,…वीडियो
हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर गुरुवार को गोरापड़ाव क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रॉन्ग साइड से आ रहे एक कैंटर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार कैंटर संख्या UK-04 CC-0462 हल्द्वानी की ओर से कथित तौर पर रॉन्ग साइड में लालकुआं की दिशा में आ रहा था। गोरापड़ाव पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक UK-04 T-1532 से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने साहस दिखाते हुए दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से पहले प्राथमिक उपचार के लिए भेजा, जहां से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच), हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। दोनों का इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बाइक में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर यातायात सुचारु कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया।
हादसे में घायल युवकों की पहचान लालकुआं निवासी अयान और सिद्धार्थ के रूप में हुई है।
हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में कैंटर के कथित तौर पर रॉन्ग साइड से आने की बात सामने आई है, हालांकि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।


लालकुआँ: हल्दूचौड़ में 17 वर्षीय किशोरी की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
आज का राशिफल (02 जुलाई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते आज इस जिले में कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, DM का आदेश जारी
नैनीताल: 2 और 3 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, DM ने जारी किए बड़े निर्देश… लोगों से की यह खास अपील