केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट गोवा राजभवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गोवा राजभवन में योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
श्री भट्ट के कार्यक्रम के अनुसार वह 21 जून बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दरबार हॉल राज भवन गोवा में योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गौरतलब है कि जी-20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट गोवा प्रवास पर हैं।
श्री भट्ट ने कहा कि योग को व्यक्ति को अपने जीवन में दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए जिससे कि वह स्वस्थ रह सके साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से पूरे विश्व में मनाया जा रहा है हमें भी निरोग रहने के लिए योग को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद