Big breaking : CNG गैस के सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा,….बना आग का गोला
सुल्तानपुर पट्टी में सीएनजी गैस के सिलेंडरो से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से सिलेंडरों में भीषण आग लग गई। जिससे ट्रक आग का गोला बन गया, वहीं ट्रक में लगी आग की चपेट में आकर पास में लगे ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बता दें कि सुल्तानपुर पट्टी में देर रात सीएनजी गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटने के दौरान बिजली के खंभों से टकरा गया। जिससे गैस सिलेंडरो में भीषण आग लग गई। सिलेंडरो में आग लगने से ट्रक आग का गोला बन गया। ट्रक में लगी आग की चपेट में आकर विद्युत पोल पर लगे ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई, वहीं घटना को देख लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
जहां अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया वहीं पुलिस ने आसपास में रहने वाले लोगों को घरों से बाहर निकलवा दिया। इस दौरान बाजपुर कोतवाली के एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि देर रात आग की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी जहां पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए लोगों को घटनास्थल से दूर करवाया और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!