मोदी सरकार का बड़ा फैसला : अब 18 साल से ऊपर वालों को फ्री में लगेगी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज…
नई दिल्ली। मोदी सराकर ने बड़ा फैसला लेते हुए अब कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज को सभी के लिए फ्री कर दिया है. 18 साल के ऊपर वालों को मुफ्त में ही बूस्टर डोज दिया जाएगा. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार का ये अहम फैसला माना जा रहा है, 75 दिन के एक विशेष अभियान के तहत ऐसा किया जाएगा जिसकी शुरुआत 15 जुलाई से हो रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को यह जानकारी दी। अनुराग ठाकुर ने बताया कि कोविड बूस्टर डोज के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत अभियान चलाया जाएगा।
वहीं एक आधिकारी ने बताया कि अभी तक 18 से 59 साल की 77 करोड़ पात्र आबादी में से एक प्रतिशत से भी कम को ऐहतियाती खुराक दी गई है। हालांकि 60 साल से अधिक उम्र के लगभग 16 करोड़ लोगों तथा स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों में से करीब 26 प्रतिशत लोग बूस्टर खुराक ले चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि भारत की अधिकांश आबादी ने 9 महीने पहले अपनी दूसरी खुराक लगवा ली थी।
ICMR और अन्य अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थानों में किए गए अध्ययनों से पता चला है कि टीके की दो शुरुआती खुराक लेने के बाद करीब छह महीने में एंटीबॉडी का स्तर कम होने लगता है और बूस्टर खुराक लेने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि इसलिए सरकार 75 दिन के लिए एक विशेष अभियान चलाने की योजना बना रही है जिसमें 18 साल से 59 साल आयुवर्ग के लोगों को 15 जुलाई से सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर ऐहतियाती खुराक मुफ्त दी जाएगी।” केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते सभी के लिए कोविड टीके की दूसरी और ऐहतियाती खुराक के बीच अंतराल को नौ महीने से घटाकर छह महीने कर दिया था। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह की सिफारिश पर ऐसा किया गया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!