पीएम गरीब कल्याण योजना: मार्च 2022 तक मिलता रहेगा फ्री राशन, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ख़बर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना काल में शुरू किये गए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब मार्च 2022 तक गरीबों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैठक के बाद इसकी जानकारी दी।

मालूम हो कि कोरोना संकट के दौरान मार्च 2020 में ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ (PMGKAY) का ऐलान किया गया था। शुरुआत में इस स्कीम को अप्रैल-जून 2020 की अवधि के लिए लॉन्च किया गया था, लेकिन बाद में इसे 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था। सरकार ने एक बार फिर इसे बढ़ा दिया है। जो मार्च 2022 तक मिलता रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad