बड़ी खबर! यूकेएसएसएससी पेपर लीक का दावा करने वाले बॉबी पंवार पुलिस हिरासत में
हरिद्वार। यूकेएसएसएससी पेपर आउट होने की चर्चाओं के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार को पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया। दरअसल, बॉबी पंवार ने सुबह करीब 11:35 बजे अपनी फेसबुक पर पोस्ट डालकर पेपर आउट होने का दावा किया था। पोस्ट में उन्होंने कथित पेपर भी साझा किया था।
सोशल मीडिया पर पेपर लीक की खबर फैलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। इसी बीच हरिद्वार पहुंचे बॉबी पंवार को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्यक्रम स्थल से हिरासत में लिया।
फिलहाल बॉबी पंवार से रानीपुर क्षेत्र स्थित एसओजी कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। वहीं, उनके समर्थक भी कार्यालय के बाहर पहुंच गए और पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल