उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, जल्द भरे जाएंगे चार खाली पद!

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में धामी कैबिनेट के विस्तार की चर्चा एक बार फिर जोर पकड़ रही है। लंबे समय से खाली पड़ी चार कैबिनेट सीटों को भरने और कुछ विभागों में फेरबदल की संभावनाएं जताई जा रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हालिया बयान के बाद इन अटकलों को और बल मिल गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत, केंद्र पर टिकी निगाहें
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कैबिनेट विस्तार कभी भी हो सकता है, लेकिन अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केंद्र को मौजूदा राजनीतिक हालात की रिपोर्ट भेज दी गई है और जल्द ही कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : इन पांच IPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट…

दो मंत्रियों की कुर्सी खतरे में?
चार खाली पदों को भरने के अलावा दो मौजूदा मंत्रियों को बदले जाने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, परफॉर्मेंस के आधार पर बदलाव की संभावना है और केंद्रीय नेतृत्व इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गोल्डन कार्ड में बदलाव, फ्री इलाज के लिए अब पेंशनर्स को देनी होगी सहमति

हर बार चर्चा, लेकिन अबकी बार होगा बड़ा बदलाव?
उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं कई बार गरमाती हैं, लेकिन बाद में ठंडी पड़ जाती हैं। आमतौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हर दिल्ली दौरे के बाद अटकलें तेज हो जाती हैं, लेकिन अंतिम फैसला न होने से प्रक्रिया लटकी रहती है। इस बार केंद्रीय नेतृत्व से जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

क्या होगा नया समीकरण?

  • चार कैबिनेट पदों पर जल्द होगी नियुक्ति
  • कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं
  • परफॉर्मेंस के आधार पर दो मौजूदा मंत्रियों की कुर्सी खतरे में
  • केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद कभी भी हो सकता है विस्तार
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने शुरू की होली स्पेशल ट्रेन सेवा

भाजपा सरकार में कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की अटकलों के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि केंद्र से हरी झंडी कब मिलती है और किन नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जाता है।