कुमाऊं मंडल में भारी बारिश का रेड अलर्ट,….5 जिलों में स्कूल रहे बंद
उत्तराखंड। भारी बारिश से कुमाऊं में जनजीवन अस्तव्यस्त, आज पांच जिलों के सभी स्कूल बन्द रहे, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान नैनीताल, बागेश्वर, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत,पिथौरागड़ और नैनीताल में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अर्लट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी इस अवधि के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।
पांचों जिलों के जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को कुमाऊं मंडल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इससे कुछ जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने के आसार है। इसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया जा रहा है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया है कि आज कुमाऊं में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कुछ जगहों पर अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। इस कारण आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे स्थिति में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
बारिश के अलर्ट को देखते हुए कुमाऊं के अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल जिलों के अलावा पिथौरागढ़ में आज 1 से 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। पहाड़ से तराई मैदान तक बृहस्पतिवार को बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। तराई में जलभराव और पहाड़ों पर जगह-जगह 57 सड़कें बंद हो गईं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज