उत्तराखंड: निर्वाचन आयोग के उड़न दस्ते ने कार से पकड़ा सात लाख कैश
देहरादून। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद दून में निर्वाचन आयोग की ओर से गठित उड़न दस्ता और नागरिक पुलिस की टीमें सघन जांच में जुट गई हैं। मादक पदार्थ व नकदी आदि के परिवहन पर नजर रखी जा रही है। मजिस्ट्रेट मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने कैनाल रोड पर एक कार से सात लाख रुपये की नकदी बरामद की। कार सवार व्यक्ति द्वारा नकदी के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर इसे जब्त कर लिया गया।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता के सख्ती से अनुपालन कराने के लिए शहर में सक्रिय उड़न दस्ता व राजपुर थाना पुलिस ने सोमवार शाम को कैनाल रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक एक्सयूवी कार को रोककर चेकिंग की तो उसमें सात लाख रुपये कैश बरामद हुआ।
वाहन चालक धनराशि के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिस पर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने धनराशि की फर्द बनाकर इसे राजपुर पुलिस को सौंप दिया। वाहन चालक की पहचान प्रमोद कुमार गर्ग निवासी सूर्य नगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि प्रमोद कुमार वर्तमान में विवेकानंद ग्राम, जोगीवाला में रह रहे हैं। मामले में अभी पूछ़ताछ की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई