उत्तराखंड: शासन ने इन अधिकारियों के बदले दायित्व,…देखें लिस्ट
देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में आधिकारियों के विभागों में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। सात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। जिसमें संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों से लेकर अंडर सेक्रेटरी तक शामिल हैं।
मुख्य बदलाव:
संयुक्त सचिव मुकेश राय को हाल ही में प्रमोशन मिलने के बाद अब आबकारी और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संयुक्त सचिव महावीर सिंह कंडारी को आबकारी विभाग से हटाकर अब गन्ना एवं चीनी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उनके पास आयुष विभाग भी था।
डिप्टी सेक्रेटरी हरीश सागर को पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
अंडर सेक्रेटरी राम सिंह को अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अंडर सेक्रेटरी नंदराम को तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
सोनिया भारती को अल्पसंख्यक विभाग में 6 साल पूरे होने के बाद उनकी जिम्मेदारी बदलकर पर्यटन विभाग सौंपी गई है।
अंडर सेक्रेटरी हेमा पांडे को वन विभाग के साथ-साथ अब पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत