उत्तराखंड: यहां खाई में गिरी कार, बच्चे सहित तीन की मौत, दो घायल
पिथौरागढ़। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ को आ रही एक कार नेशनल हाइवे में दुर्घनाग्रस्त हो गई। कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 25 किमी. दूर चुपकोट बैंड के पास कार सड़क से नीचे जा गिरी। कार ऊपर सड़क से नीचे स्थित सड़क पर आने के बाद करीब 200 मीटर गहरी में पहुंच गई। कार चला रहे बलवंत जिमवाल उम्र 36 वर्ष, उनकी पत्नी पूर्णिमा जिमवाल उम्र 32 वर्ष और छह वर्षीय पुत्र भाव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार सुरेंद्र बहादुर और नवनीत घायल हो गए। मृतक जिमवाल परिवार मूूल रूप से ओगला का रहने वाला है। वर्तमान में परिवार जिला मुख्यालय के रई वार्ड में रह रहा था। मृतक शिक्षक रानीखेत के राजकीय इंटर कालेज बासकोट में तैनात थे। उनकी पत्नी पिथौरागढ़ में ही गेस्ट टीचर थी। परिवार दीपावली मनाने के लिए अपने परिजनों के पास हल्द्वानी गया था और शनिवार को वापस लौट रहा था।
सूचना मिलते ही तहसीलदार पंकज चंदोला, कोतवाल प्रभात कुमार और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीएआरफ के जवानों ने गहरी खाई में उतरकर मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायल सुरेंद्र बहादुर और नवनीत को जिला चिकित्सालय लाया गया। सुरेंद्र सेना के और नवनीत एसएसबी के जवान हैं। सुरेंद्र को देर सायं सेना चिकित्सालय भेज दिया गया जबकि नवनीत का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। घायलों और मृतक परिवार के बीच कोई संबंध नहीं होना बताया गया है। समझा जा रहा है कि जवानों को शिक्षक ने वाहन में लिफ्ट दी थी। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि दुर्घटना का कारण चालक बलवंत को नींद की झपकी आना हो सकता है। कारणों की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल