उत्तराखंड: यहां स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मार चार महिलाएं और एक युवक दबोचे, मुख्य आरोपी फरार
उत्तराखंड पुलिस को हरिद्वार जिले के रुड़की में बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मौके से चार महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई गंगनहर थाना पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीम ने की।
जानकारी के अनुसार यह छापेमारी रामनगर चौक स्थित एक स्पा सेंटर पर की गई, जहां देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़ी गई एक महिला स्पा सेंटर के संचालक गुरमीत सिंह की मंगेतर है, जो फिलहाल फरार है। गिरफ्तार युवक की पहचान सौरभ सैनी निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की उप निरीक्षक राखी रावत और उप निरीक्षक देवेंद्र रावत ने किया। पुलिस फरार मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि इस छापेमारी से मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे अपराधों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को मजबूती मिली है। मामले में आगे की जांच जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश