प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़, एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत, कई घायल
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। संगम नोज पर रात करीब 3 बजे अचानक से भगदड़ हो गई और भीड़ में दबाकर 17 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इस घटना से संगम नोज पर अफरा तफरी का माहौल था। घटना के तुरंत बाद दर्जन एंबुलेंस वहां पहुंचे और मृत श्रद्धालुओं के शव को वहां से ले जाया गया। घायल श्रद्धालुओं को मेला में बने केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। दर्दनाक हादसा रात करीब दो बजे संगम तट के पास हुआ।
यह घटना 11 से 17 नंबर पोल के बीच हुई, जिससे श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क किया और घटनाक्रम की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने स्थिति पर तत्काल प्रतिक्रिया देने का आह्वान किया और अधिकारियों से सहायता उपायों को लागू करने का निर्देश दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़