योगी सरकार ने किया बड़ा एलान, 33 हजार किसानों का 190 करोड़ का कर्ज होगा माफ
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 33 हजार से ज्यादा किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने किसानों का एक लाख तक के कर्जमाफी का आदेश जारी कर दिया है। दरअसल, 2017 में योगी सरकार की कर्जमाफी योजना के तहत कुछ तकनीकी कारणों की वजह से किसान ये लाभ नहीं ले पाए थे। अब सरकार की ओर से उन दिक्कतों को दूर कर दिया गया। कर्जमाफी का शासनादेश जारी करते हुए निधि भी जारी कर दी गई है।
आपको बता दें कि यूपी सरकार 33 हजार किसानों का 190 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करेगी। ये वे किसान हैं जिन पर 2016 तक कर्ज है और भाजपा सरकार बनने के बाद कर्जमाफी योजना से छूट गए थे। हाालंकि प्रदेश सरकार वर्ष 2023 तक किसानों की लिस्ट जारी कर सकती है. इसमें 80 लाख किसानों के नाम आने की संभावना है. ऐसे में प्रदेश सरकार ने संकेत दे दिया है कि जल्द ही नए किसानों को भी कर्जमाफी की सौगात मिल सकती है.
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बीते दिन इस बात की जानकारी वाराणसी में दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में कर्जमाफी का निर्णय लिया गया था। इसमें 33,408 किसान ऐसे थे जो योग्य थे लेकिन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में समय लग गया। तब तक योजना बंद हो गई। हाल ही में अनुपूरक बजट में कर्जमाफी के लिए प्रावधान किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़