उत्तराखंड ब्रेकिंग: सहायक समीक्षा अधिकारी का शव मिलने से सचिवालय में हड़कंप

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में कार्यरत सहायक समीक्षा अधिकारी की मौत से सचिवालय में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र सिंह बिष्ट डालनवाला थाना क्षेत्र के मॉडल कॉलोनी में रहते थे। सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर थे।मृतक महेंद्र बिष्ट बीते कुछ दिनों से सचिवालय में नहीं जा रहे थे अनुमान लगाया जा रहा है मृतक ने 2 दिन पहले फांसी लगा ली थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है।