अल्मोड़ा: यहां आग की चपेट में आने से 4 वन कर्मियों की दर्दनाक मौत, विभाग की गाड़ी भी राख..

ख़बर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा से बड़ी खबर आ रही है। जिले के बिंसर सेंचुरी क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। जंगल की आग बुझाने गए वन विभाग के 4 कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चार लोग आग में झुलस गए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नंदा गौरा योजना के तहत 40 हजार से ज्यादा बालिकाओं को लाभ, मुख्यमंत्री ने डीबीटी से जारी किए 1.72 अरब

डीएफओ सिविल सोयम प्रभाग ध्रुव मर्तोलिया ने घटना की पुष्टि की हैं, बिनसर के जंगल में आग बुझाने गये चार लोगों की आग में जलने से मौत हो गयी। जबकि चार लोगों गम्भीर रूप से झुलस गये। गंभीर रूप से झुलसे घायलों को बेस अस्पताल लाया गया। जहां पर इनका इलाज किया जा रहा है। वहीं आग की चपेट में आने से वन विभाग की बोलेरा जीप भी स्वाहा हो गई।