उत्तराखंड : यहां बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया पिता,….बचाई बेटे की जान

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में घर के आंगन से एक 14 साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्चे का हमला करता देख पिता ने अपनी जान पर खेल उसकी जान बचाई। इसके बाद घायल बच्चे को अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद घर भेज दिया। तेंदुए के हमले में पिता को भी काफी चोटे आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लमगड़ा ब्लाॅक के ग्राम राणाऊ में पान सिंह बगड़वाल का 14 साल का बेटा आनंद सिंह बगड़वाल अपने घर के आंगन में ही शौचालय के लिए गया। नजदीक खेत में एक तेंदुए सेंध लगाए बैठा था।
मौका देख तेंदुए ने आनंद पर हमला कर दिया। उसके हाथ, पीठ, पैर में पंजा मार दिया। इस दौरान पिता पान सिंह बचाने के लिए दौड़े तो उन्हें भी काफी चोटे आईं। उन्होंने अपनी जान पर खेल कर पुत्र की जान बचाई।
मौके पर ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला। इसके बाद लोग घायल आनंद को लेकर अस्पताल पहुंचे। उसके पीठ पर तेंदुए के पंजों से गहरे घाव थे। डाॅक्टरों का कहना है कि शरीर पर तेंदुए के पंजे और बच्चे के छिटककर गिरने से अंदरूनी चोटे आई हैं। फिलहाल बच्चा ठीक है।