उत्तराखंड : यहां जंगल में चारा लेने गई महिला को बाघ ने उतारा मौत के घाट, सिर धड़ से किया अलग
चंपावत जिले की सूखीढाग क्षेत्र के धूरा गजार से एक दुखद घटना सामने आ रही है जहां रविवार की सुबह जंगल में चारा लेने गई महिला को बाघ ने रविवार को मौत के घाट उतार दिया है। तेंदुए ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था। वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सूखीढांग क्षेत्र के धूरा गजार गांव निवासी चंद्रावती (39) पत्नी प्रकाश चंद्र शर्मा गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ घर से करीब दो किलोमीटर दूर पूर्वी छीनी कंपार्टमेंट एक के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी।
सुबह करीब 10:30 बजे चारा काटते के दौरान तेंदुए ने चंद्रावती पर हमला कर दिया। तेंदुआ महिला को करीब सौ मीटर दूर तक घसीटकर ले गया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। चंद्रावती पर तेंदुए का हमला होते ही साथ गईं अन्य दो महिलाओं ने भागकर जान बचाई।
पता चलते ही गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन भी टीम के साथ पहुंच गए और घटनास्थल से कुछ दूरी से चंद्रावती का शव बरामद कर लिया।
वही वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल टनकपुर भेजा जा रहा है। ग्राम प्रधान कमल किशोर ने बताया कि चंद्रावती गजार राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भोजनमाता थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़