उत्तराखंड: एसटीएफ से मुठभेड़ के बाद फरार आरोपी सुनील कपूर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
देहरादून। हरियाणा STF से मुठभेड़ के बाद फरार चल रहा आरोपी सुनील कपूर आखिरकार देहरादून में संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतर गया। घटना लक्ष्मण चौक इलाके की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम हरिद्वार में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी सुनील कपूर ने हरियाणा क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी सुरेंद्र को गोली मारकर फरार हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। देर रात तक हरियाणा STF और उत्तराखंड पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
पुलिस जांच में सामने आया कि सुनील कपूर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सीआईए कर्मी को गोली मारी थी। घायल सुरेंद्र को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।
एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि फरार चल रहा आरोपी सुनील कपूर ने देहरादून में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत