देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 30 बिंदुओं पर निर्णय लिया गया है। जिसके तहत राज्य सरकार की सोलर नीति में सीएम स्वरोजगार संशोधन नीति को मंजूरी दे दी गई है।
आज की कैबिनेट में राज आंदोलनकारियों को 6:30 आरक्षण दिए जाने का प्रस्ताव नहीं आ सका, इसके लिए कैबिनेट ने नाराजगी व्यक्त की है। सूबे की ऐसी जमीने जो अलग-अलग प्रकार से कब्जे में है ऐसे मामलों के निस्तारण के लिए एक सब कमेटी का गठन कर दिया गया है।
राज्यपाल के अभिभाषण के साथ-सथ गैरसैंण में पेश होने वाले बजट को भी मंजूरी मिल गई है। सूत्रों की माने तो राज्य सरकार इस बार सर प्लस बजट पेश कर सकती है।
कैबिनेट के फैसले
सोलर पॉलिसी क़ो मिली मंजूरी।
गैरसैण सत्र में आने वाले बजट क़ो मिली मंजूरी।
सर प्लस रहेगा बजट।
पर्यटन नीति का कैबिनेट के सामने हुआ प्रेजेंटेशन।
राज्यपाल के अभिभाषण क़ो मंजूरी।
राज्य आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत आरक्षण का मुद्दा ना आने पर अधिकारियो क़ो पड़ी फटकार।
दूरसंचार, और श्रम विभाग की सेवा नियमावली क़ो मंजूरी।
राजस्व और अलग अलग विभागों की कब्जो की जमीनों क़ो लेकर सीएम की अध्यक्षता में बनी सब कमेटी।
यह कमेटी सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी दूरसंचार पुलिस से संबंधित विषय को मंजूरी दी गई है श्रम विभाग की वाह आवास विभाग की कुछ प्रस्ताव भी मंजूर किए गए हैं।
आज पर्यटन नीति मंजूर नहीं हो सकी है इसका प्रेजेंटेशन कैबिनेट बैठक में हुआ लेकिन इसे अगली कैबिनेट पर लाने के लिए कहा गया है सूत्रों ने यह जानकारी दी है सत्र आहूत होने के कारण आधिकारिक रूप से ब्रीफिंग नही की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत