देहरादून(बड़ी खबर) : लापरवाही बरतने पर इस अधिकारी पर गिरी गाज, सस्पेंड,……आदेश जारी
देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने एक टीवी चैनल द्वारा प्रकाशित देहरादून मंडी में समुचित व्यवस्था दुरुस्त न होने की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मण्डी परिषद के प्रबंध निदेशक को देहरादून मण्डी परिसर में सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को ठीक करने और पिछले वर्ष निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुपालन को पूर्ण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये।
मंत्री ने कहा कि मण्डी परिसर को स्वच्छ बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने एमडी को निर्देशित किया कि मण्डी परिसर में हाईटैक शौचालय बनाया जाए और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
मंत्री के निर्देशों के बाद मण्डी परिषद द्वारा पानी, बिजली एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुचारू ने होने तथा अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के सम्बन्ध में पर्यवेक्षक मण्डी समिति देहरादून को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश जारी कर दिये गये हैं।
मण्डी परिवेक्षक को अग्रिम आदेशों तक कृषि उत्पादन मण्डी समिति, विकासनगर में सम्बद्ध किया गया। साथ ही, मण्डी समिति देहरादून में साफ-सफाई के लिए ठेकेदार का माह का भुगतान रोकते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये गये हैं।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत