देहरादून : यहां सहेलियों के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें घमासान वीडियो
देहरादून के रायपुर इलाके से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दो लड़कियां, जो एक दूसरे की सबसे अच्छी सहेली बताई जा रही हैं, सड़क पर एक लड़के को लेकर हाथापाई करती नजर आ रही हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हो रहा है, कि लोग इसे लेकर हर तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह वीडियो शुरुआत में तो हल्का-फुल्का विवाद लग रहा था, लेकिन जैसे ही दोनों लड़कियों की बातों में गुस्सा और गाली-गलौज बढ़ी, स्थिति पूरी तरह से बेकाबू हो गई। दोनों लड़कियां एक लड़के को लेकर लड़ रही थीं, और इतनी गुस्से में थीं कि एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने के साथ-साथ गालियां भी दे रही थीं।
जानकारी के अनुसार, ये दोनों लड़कियां एक ही लड़के को आकर्षित करने की कोशिश कर रही थीं, और इसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते यह मामूली विवाद सड़क पर हाथापाई और गाली-गलौज में बदल गया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग इस पर मजेदार और कटाक्ष भरी प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ लोग इसे लड़कियों के इमोशनल ड्रामा के तौर पर देख रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत