नैनीताल: भवाली-ज्योलीकोट रोड पर बस पलटी, एक यात्री की मौत; 7 गंभीर घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू
नैनीताल। जिले के भवाली-ज्योलीकोट रोड पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां केएमओयू की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार हादसा भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र के पास भूमिधार मंदिर के आसपास हुआ। बस में करीब 15 से 16 यात्री सवार थे। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बस सड़क किनारे पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना सुबह करीब 7:27 बजे आपदा कंट्रोल रूम को मिली। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू के दौरान बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। सात घायलों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग करते हुए घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और अन्य यात्रियों की स्थिति का जायजा लिया।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक द्वारा बस पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना