Uttarakhand: अयोध्या के लिए चलेगी आस्था ट्रेन, शेड्यूल जारी, इस दिन से होगी शुरुआत
देहरादून। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे ने 20 अलग-अलग स्थानों से आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को दिया है। इनमें आठ ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहली ट्रेन 25 जनवरी को देहरादून से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी।
आस्था स्पेशल के नाम से चलने वाली ये ट्रेन 27 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। इसके अलावा रेलवे ने फरवरी से देहरादून, योग नगरी ऋषिकेश और हरिद्वार से चलने वाली ट्रेन का भी शेड्यूल जारी किया है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर और रामलला के दर्शन के लिए उत्तराखंड के लोगों के लिए रेलवे ने यहां से सीधी ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। हालांकि देहरादून में अभी रेलवे प्रशासन को इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन दिल्ली से इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि एक फरवरी को सुबह 11 बजे दून से सीधे अयोध्या के लिए चलने वाली ट्रेन तीन फरवरी दोपहर 2:55 पर अयोध्या पहुंचेगी। इसका किराया 1600 रुपये तय किया गया है और इसकी बुकिंग 21 जनवरी से शुरू होगी। वहीं, आठ फरवरी को योगनगरी ऋषिकेश से सुबह 11:40 पर चलने वाली ट्रेन भी नौ फरवरी को दोपहर 2:55 पर पहुंचेगी। 15 फरवरी को हरिद्वार से दोपहर 1:15 पर चलने वाली ट्रेन 16 फरवरी को दोपहर 2:55 पर पहुंचेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल