Whatsapp से बड़ा रैकेट चला रहे थे दंपती, 1500 से 15000 तक चार्ज, 5 को पुलिस ने दबोचा
देहरादून के पटेलनगर इलाके में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर मामले में शामिल पति-पत्नी को अरेस्ट किया है.
दरअसल, देहरादून की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली कि पटेल नगर के सेवला कलां की घनी आबादी वाले यमनोत्री एनक्लेव में महिला अपने पति के साथ मिलकर देह व्यापार को संचालित कर रही है. सूचना के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ने अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया और देर रात पुलिस टीम के साथ किराए के घर में छापेमारी की. यहां टीम को 3 महिला और 2 व्यक्ति आपत्तिजनक स्थिति में मिले.
रेड में पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पता चला कि पति दिलीप कुमार और उसकी पत्नी पैसों का लालच देकर युवतियों से अनैतिक कार्य करवा रहे थे. मौके से टीम ने पति पत्नी को गिरफ्तार कर घर से कई अप्पतिजनक चीजें सहित 14 हजार सौ रुपये और साथ ही इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए हैं.
पति-पत्नी ने बताया देह व्यापार को अंजाम देने के लिए भीड़-भाड़ वाले ऐसे इलाकों में घर को किराए पर लिया जाता था, जहां मकान मालिक न हो. वहीं व्हाट्सएप के माध्यम से कई ग्राहकों से संपर्क किया जाता था. जिन से 1500 से 15000 तक चार्ज किया जाता था. किसी को शक न हो इसके लिए हर 6 महीने में पति पत्नी अपने ठिकाने को बदलकर दूसरी जगह कमरा किराए पर लेते थे.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत