उत्तराखंड : यहां अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो वायरल,….देखें
देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर में अवैध शराब बेचने की सूचना पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम को स्थानीय लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इस दौरान मौके पर तनावपूर्ण स्थिति रही. लोगों ने आबकारी टीम को घेर लिया. मौके पर पहुंची विकासनगर पुलिस ने टीम को लोगों के चंगुल से छुड़ाया. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला विकासनगर के उदियाबाग क्षेत्र का है. यहां आबकारी विभाग की टीम को एक दुकान पर अवैध तरीके से शराब बेचने की जानकारी मिली थी. इस सूचना पर आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर संजय मुरंग अपनी टीम के साथ छापेमारी करने पहुंचे. इस दौरान मौके पर बवाल हो गया. स्थानीय लोगों की टीम से बहस हो गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग की टीम को घेर लिया. विवाद बढ़ता देख टीम को उल्टे पांव दौड़ना शुरू किया तो स्थानीय लोगों ने भी आबकारी विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.
स्थानीय लोगों ने आबकारी टीम को घेर लिया. इस घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची विकासनगर पुलिस ने आबकारी टीम को लोगों के चंगुल से छुड़ाया. वहीं, दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग की टीम ने एक महिला को जबरन गाड़ी में बिठाने की कोशिश की और बीच बचाव करने आए युवक की पिटाई भी की. इसके चलते लोग आक्रोषित हो गए और यह पूरी घटना घटी. इस मामले में आबकारी विभाग की ओर से विकासनगर कोतवाली में टीम पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!