उत्तराखंड: यहां नशे में धुत्त सिपाही ने युवक के सिर पर मारा डंडा, एसएसपी ने किया निलंबित
देहरादून में दो गाडियों की भिडंत होने पर नशे में धुत्त सिपाही ने युवक के सिर पर डंडा मारकर उसको घायल कर दिया। एसएसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करके, जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो गाड़ियां टकराने के बाद विवाद में शराब के नशे में धुत्त एक सिपाही ने डंडा मार कर युवक का सिर फोड़ दिया। घटना के बाद महिला पार्षद ने जमकर हंगामा करते हुए सिपाही को खूब खरी-खोटी सुनाई। वहां खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हो रहे इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने आरोपी सिपाही को निलम्बित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कि दो गाड़ियों के आपस में टकराने के बाद वहां तैनात सिपाही ने आपा खो दिया और एक युवक के सिर पर डंडे से हमला कर उसे लहू लुहान कर दिया। सिपाही शैलेंद्र सिंह सीओ प्रेमनगर कार्यालय में तैनात है।
सिपाही के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आई। एसएसपी अजय सिंह ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल