उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, मैक्स अस्पताल में भर्ती
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गुरुवार को डोईवाला जाते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण करने के बाद कार्डियक विभाग में भर्ती कर लिया है। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि उन्हें उल्टी और कुछ अन्य शिकायतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वहीं, हरीश रावत के स्टाफ सूत्रों का कहना है कि वो हाथ में लगी चोट को दिखाने के लिए मैक्स अस्पताल पहुंचे हैं। डॉक्टरों की टीम ने टेस्ट के बाद उन्हें कार्डियक विभाग में भर्ती किया है।
बता दें कि बीती 10 फरवरी को देहरादून में उत्तराखंड बंद के दौरान कांग्रेस के पैदल मार्च में रावत की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और वो बेहोश हो गए थे। पुलिस वाले उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए थे। जिसके बाद हरीश रावत ने बयान जारी करते हुए कहा था कि नहीं, मुझे किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। पुलिस की धक्का-मुक्की में मुझे चोट लगी है। ऐसा आंदोलन के दौरान होता है। ऐसा नहीं है कि पुलिस ने जानबूझकर कुछ किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत