उत्तराखंड : यहां फ्लैट लेकर चला रहे थे देह व्यापार का धंधा, महिला समेत चार दलाल गिरफ्तार
देहरादून। AHTU टीम देहरादून व बसंत विहार पुलिस द्वारा थाना बसंत विहार क्षेत्र में सत्य विहार कॉलोनी में क्षेत्रवासियों व आसपास के लोगों द्वारा फ्लैट नंबर A/3 व B/3 पर कुछ माह से अनैतिक गतिविधियों होने की सूचना प्राप्त हो रही थी उक्त सूचना को मुखबीर के द्वारा सत्यापित किया गया तो सूचना सही पाई गई।1
सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकार नगर के नेतृत्व में टीम द्वारा आज अचानक फ्लैट नंबर A/3 व B/3 लाइन नंबर B सत्य विहार विजय पार्क पर दबिश दी गई तो फ्लैट में तीन महिला व तीन पुरुष मिले, जो अपने मोबाइलों के माध्यम से अनैतिक व्यापार हेतु चैट व बातें कर रहे थे व विभिन्न स्थान पर अनैतिक व्यापार हेतु होटल व स्पा सेंटर के लिए बुकिंग कर रहे थे। शाम होते ही उनको बुकिंग के लिए कई जगह पर महिलाओं को पहुंचना था। उक्त दो फ्लैट अभियुक्तगण द्वारा किराए पर लिए गए थे। फ्लैटों की चेकिंग में उपस्थित सभी लोगों के मोबाइल व सामान की चेकिंग ली गई तो मोबाइलों के आधार पर पाया गया कि एक महिला व तीन पुरुष लगातार व्हाट्सएप व सोशल मीडिया साइट के माध्यम से अनैतिक कार्य के लिए होटल व स्पा में लड़कियों को भेजने हेतु बुकिंग करके रेट तय कर रहे थे जिसके आधार पर वह उक्त फ्लैट में लड़कियां लाकर यहां से होटल व स्पा सेंटर में लड़कियां सप्लाई करते थे व लड़कियां अलग-अलग जगह से दिल्ली व अन्य राज्यों से इस फ्लैट में लाते थे। अनैतिक कार्य के लिए ग्राहकों को इस फ्लैट में भी लाते थे इन प्लेटों को अनैतिक कार्य के लिए उपयोग में लाया जाता था।
पुलिस द्वारा रेड के आधार पर व प्राप्त साक्ष्य के आधार पर अभियुक्तगण को अंतर्गत धारा 3/4/5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया व थाना बसंत विहार में अभियोग पंजीकृत कराया गया। दो पीड़िता को रेस्क्यू किया गया अभियुक्तों के समान, मोबाइल नंबर और फ्लैट की चेकिंग पर अभियुक्तगण द्वारा फ्लैट को ब्रोथल के रूप में उपयोग करना व अनैतिक कार्य के लिए महिलाओं को होटल व स्पा सेंटर में भेजने की साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1.राजू पुत्र रंजीत निवासी मकान नंबर 1735 ग्राम प्रतापगढ़ थाना बल्लबगढ़ हाल निवासी , विजय पार्क लेन नंबर बी, सत्य विहार उम्र 26 वर्ष
2.राहुल पाटिल पुत्र गोकुल प्रसाद निवासी वाल्मीकि बस्ती कावली रोड निकट सरकारी शौचालय थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 29 वर्ष
3.मोनिश पुत्र यामीन निवासी बदरपुर बॉर्डर थाना बदरपुर निकट बस अड्डा मूलनिवासी मेरठ चुंगी थाना लिसाड़ी गेट उम्र 21 वर्ष
4.रानी गुप्ता पत्नी राजू गुप्ता उर्फ रामू गुप्ता निवासी दिल्ली मंगोलपुरी एफ 2 थाना कला मंदिर उम्र 24 वर्ष
पुलिस द्वारा दिल्ली की 02 पीड़िताओं को रेस्क्यू किया गया
पुलिस टीम में
क्षेत्राधिकार नगर नवीन सेमवाल
उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगी (प्रभारीAHTU) टीम सहित
थाना बसंत विहार टीम

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत