उत्तराखंड : यहां कलयुगी ससुर ने बहू को बनाया हवस का शिकार
देहरादून। उत्तराखंड के राजधानी में एक नवविवाहिता ने अपने 65 वर्षीय वृद्ध ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है बहु की तहरीर पर आरोपी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा पंजीकृत हो गया है। घटना के बाद आरोपी ससुर फरार है। पुलिस मामले की जांच और आरोपित की तलाश में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पटेल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह बीते जुलाई महीने में हुआ था। बीते दिनों उसकी सास बीमार थी। ऐसे में पति उन्हें लेकर उपचार के लिए दिल्ली चला गया। आरोप है कि बीते आठ अक्तूबर को उसके 65 वर्षीय ससुर ने जबरन घर में बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी घर से फरार हो गया। महिला घर में अकेली थी और फोन नहीं था। ऐसे में डर के चलते उसने किसी को नहीं बताया। हाल में पति दिल्ली से वापस आया। उसने घटना के बारे में पति और सास को बताया। उनके कहने पर पीड़िता ने पटेलनगर थाने में तहरीर दी।
पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी महिला तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने और किसी बताने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने महिला के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!