उत्तराखंड-(दुःखद) : गैस सिलेंडर फटने से चार मंजिला मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जल कर चार बच्चों की मौत
देहरादून के विकासनगर में त्यूनी पुल के पास एक बहुमंजिला घर में भीषण आग लग गई। घर के अंदर चार बच्चे फंसे थे। मकान के भीतर फंसे चारों बच्चों की मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। घर के अंदर कई परिवार रहते हैं। शाम करीब पांच बजे घर में अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि मकान के अंदर सिलेंडर फट गया जिसके कारण आग लगी है। लोगों का कहना है कि आग लगते ही तीन से चार धमाके की आवाज सुनी। जिसके बाद घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें पानी नहीं होने के कारण तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। जिसके चलते आग और विकराल हो गई। इसके बाद वहां लोगों ने हंगामा कर दिया।
सीएफओ राजेंद्र खाती ने बताया है कि हिमाचल के जुबल और उत्तरकाशी के मोरी से वाटर टेंकर मौके पर पहुंचे हैं। एक गाड़ी विकासनगर से भी भेजी गई है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत