उत्तराखंड (शर्मनाक): यहां होटल में कर्नल के साथ मिली पत्नी, पति ने पकड़ा रंगे हाथ
देहरादून। राजधानी में कारोबारी की पत्नी एक होटल में अपने प्रेमी कर्नल के साथ मिली। कारोबारी ने खुद इसकी सूचना कंट्रोल रूम व नेहरू कालोनी थाने में दी। पुलिस कारोबारी को होटल में लेकर गई तो दोनों को साथ में पाया। इसके बाद दंपति और कर्नल को थाने लाया गया। वहां कर्नल के स्वजनों को बुलाया गया और तब जाकर मामला सुलझा। कारोबारी अपनी पत्नी को घर ले गया।
नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि रविवार को एक कारोबारी ने कंट्रोल में सूचना दी कि उनकी पत्नी किसी गैर व्यक्ति के साथ थाना क्षेत्र के होटल के कमरे में मौजूद है। पुलिस ने कारोबारी को खुद होटल जाकर मामला सुलझाने को कहा।
कारोबारी ने कहा कि वह गया तो कर्नल उसके साथ मारपीट कर सकता है। पुलिस कारोबारी के साथ होटल में पहुंची तो उसकी पत्नी होटल में कर्नल के साथ मौजूद थी।
पुलिस महिला, उसके पति और कर्नल को लेकर थाने पहुंची। वहां कर्नल ने कहा कि उसकी महिला से पुरानी जान पहचान है। परिचित की तरह मिलने के लिए उसने महिला को होटल में बुलाया था।
हालांकि, महिला के पति ने इस पर सवाल उठाए। पुलिस ने किसी तरह मामला सुलझाया। तब दोनों पक्ष थाने से चले गए। बताया जा रहा है कि महिला कर्नल के साथ लंबे समय से अलग-अलग होटलों में रह रही थी। कारोबारी ने खूफिया ढंग से पूरी जानकारी जुटाई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत