उत्तराखंड : यहां ट्यूशन टीचर ने किया 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी टीचर गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड कि राजधानी देहरादून में 9 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार किया है। तबीयत खराब होने के पश्चात् बच्ची ने घरवालों को आपबीती बताई, तत्पश्चात, क्लेमनटाउन थाने में अपराधी के खिलाफ शिकायत दी गई थी।
पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति ने बताया कि पिछली 17 फरवरी को उनकी 9 वर्षीय बेटी की तबीयत खराब हो गई, जिसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। वही दोबारा तबीयत खराब होने पर बच्ची ने मां को बताया कि ट्यूशन अध्यापक अनिल राणा उसके साथ लंबे वक़्त से गलत काम कर रहा है। अपराधी ने किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने अपराधी पर बलात्कार, पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
इधर, थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह ने बताया कि अपराधी अनिल राणा पुत्र भीम बहादुर निवासी भारुवाला ग्रांट बैल रोड क्लेमनटाउन को बृहस्पतिवार दोपहर भारूवाला से गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में पेशी के पश्चात् उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत