उत्तराखंड : यहां होली का जश्न मनाने आये बीटेक के दो छात्रों की गंगा में डूबने से हुई मौत, घर में मचा कोहराम
ऋषिकेश। होली का जश्न मनाने दोस्तों के साथ देहरादून के एक शिक्षण संस्थान से ऋषिकेश के शिवपुरी आए बीटेक के दो छात्र गंगा में डूब गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन उन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को डीआईटी देहरादून में बीटेक की पढ़ाई कर रहे दो छात्र साथियों के साथ होली मनाने मुनीकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरी आए थे।
बताया जा रहा है कि शिवपुरी नमामि गंगे घाट पर नहाते समय दो छात्र पानी की तेज बहाव में आकर डूबने लगे थे। जब तक साथी उन्हें बचाते वह पानी की गहराई में ओझल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआर की टीम ने तत्काल प्रभाव से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने पानी में लापता बीटेक छात्रों की पहचान आदित्य राज 22 निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल और उत्कर्ष 22 निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश के रूप में कराई है। बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत