उत्तराखंड : UKPSC ने जारी किया पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड। ऐसे करें डाउनलोड…..
देहरादून। उत्तराखंड में पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। लोक सेवा आयोग ने आगामी 12 फरवरी रविवार को आयोजित होने वाली राजस्व उपनिरीक्षक पटवारी लेखपाल परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग द्वारा बताया गया है कि प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करते हुए उसमें दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।
गौरतलब है कि बीते माह हुई पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद न सिर्फ भर्ती परीक्षा को निरस्त किया गया बल्कि दोबारा 12 फरवरी को यह परीक्षा कराई जाएगी।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत