उत्तराखंड मौसम अपडेट : अगले 24 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश, आंधी- तूफान की चेतावनी जारी…..
देहरादून। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के जनपदों में अगले 24 घंटे गरज चमक के साथ बारिश मैदानी इलाकों में तेज झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है तथा नैनीताल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने 25 मई को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज बौछार आकाशीय बिजली ओलावृष्टि झक्कड़ वायु गति 70 किलोमीटर से बढ़कर अब 80 किलोमीटर प्रति घंटा की संभावना से चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है इसके अलावा 25 मई को राज्य के जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ तेज बौछार आकाशीय बिजली ओलावृष्टि झक्कड़ वायु गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलने तथा राज्य के नैनीताल, पौड़ी, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 26 मई को भी राज्य के जनपदों में तथा झोंकेदार हवाये 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने उपरोक्त समय एहतियात बरतने की बात कहते हुए कहा कि बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है तथा ओलावृष्टि वृक्षारोपण बागबानी को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए बेहद सतर्कता बरतने की लोगों को चेतावनी दी गयी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत