लालकुआं: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता कैंप

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं के प्रांगण में आगामी 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे स्वरोजगार अभियान के तहत जागरूकता कैंप आयोजित किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने नगरवासियों से कैंप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी लेने की अपील की है।

कैंप में युवाओं, मातृशक्ति, व्यापारियों, बुजुर्गों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वरोजगार शुरू करने और आय बढ़ाने के लिए उपलब्ध विकल्पों के बारे में भी बताया जाएगा।

ऋण प्रक्रिया और पात्रता की मिलेगी जानकारी
कैंप में स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक नगरवासी मौके पर योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि इच्छुक लोग उपलब्ध योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय के नए साधन विकसित कर सकें।

उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के सभी नगरवासियों से 6 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नगर पंचायत परिसर में पहुंचने और जागरूकता कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़: ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए सांसद अजय भट्ट
Ad Ad Ad Ad