नैनीताल: गर्जिया मंदिर परिसर में आग लगने से 3 दर्जन दुकानें जलकर खाक…
नैनीताल। रामनगर-गर्जिया मार्ग पर सुबह ग्राम रिगोड़ा में सड़क किनारे तीन दुकानों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे ग्राम रिगोड़ा में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार की आर्ट गैलरी से धुआं निकलता दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग ने विकारल रूप ले लिया। इस बीच आर्ट गैलरी सहित अन्य दो दुकानों में रखा सामान भी जल गया।
आर्ट गैलरी स्वामी रजवार ने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इस दाैरान उनकी गैलरी में रखी अमूल्य वाइल्डलाइफ फोटो के साथ उनकी गैलरी के बगल में वाइल्डलाइफ संबंधी सामान की दुकान और एक चाय की दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई। जिसमें सभी लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!